HomeNewsक्राइमआरा का रंगदार गिरफ्तार: खर्चा मांगने के विरोध पर युवक को...

आरा का रंगदार गिरफ्तार: खर्चा मांगने के विरोध पर युवक को मारा था गोली

Ramneh Yadav arrested:खर्चा मांगने का विरोध करने पर युवक को गोली मारने वाला गिरफ्तार 

jay kumar
  • नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला से गुरुवार की रात पकड़ा गया आरोपित 
  • गिरफ्तार आरोपित के पास से एक देसी कट्टा और 315 बोर की छह गोली बरामद
  • अप्रैल माह में भी एक युवक को गोली मारने में वांटेड था पकड़ा गया आरोपित

खबरे आपकी: आरा टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा मोहल्ले में गुरुवार की रात युवक को गोली मारने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और 315 बोर की पांच गोली भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के रघुटोला निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र रामनेह यादव है। वह पूर्व से एक युवक को गोली मारने में वांटेड था।

Ramneh Yadav arrested: धनुपरा डीआरसीसी के पास युवक को गोली मरने का है आरोपी

Ramneh Yadav arrested

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात धनुपरा डीआरसीसी के पास खर्चा मांगने का विरोध करने पर रघुटोला निवासी सुधीर यादव नामक एक युवक को गोली मार दी गयी थी। उसे लेकर सुधीर यादव के बयान पर रामनेह यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

इस बीच गुरुवार की रात पूर्व के गोलीकांड में वांटेड रामनेह यादव के घर पर होने की सूचना पर नगर थाने के दारोगा अशोक कुमार गीधा ओपी इंचार्ज पूनम कुमारी के साथ रघुटोला में छापेमारी की गयी। तब पुलिस को देख भाग रहे रामनेह यादव को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देसी कट्टा और छह गोलियां बरामद की गयी। हथियार और गोली की बरामदगी में उसके खिलाफ दारोगा अशोक कुमार के बयान पर आर्म्स एक्ट की अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular