HomeNewsआरा के गौसगंज में बाइक चोरी करते गिरफ्तार

आरा के गौसगंज में बाइक चोरी करते गिरफ्तार

Ara Gausganj – बाइक चोर की निशानदेही पर दो अन्य चोर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

Ara Gausganj आरा शहर के गौसगंज में रविवार की रात बाइक चोरी के मामले में तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक को मौके से दबोच लिया गया। उसकी निशानदेही पर दो अन्य को भी पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बाइक चोरों में बलबतरा निवासी आलम और चकिया निवासी साबिर व शहजादा शामिल हैं। तीनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात चोर गिरोह के सदस्य टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज में मुन्ना कुमार की बाइक चोरी करने में लगे थे। तभी आसपास के लोग पहुंच गये और एक चोर को पकड़ लिया। लोगों ने पूछताछ की तो उसने अपने अन्य साथियों का नाम भी बता दिया। लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। उसमें उसे पटना के एक कबाडी में बाइक बेचने की बात कहते सुना जा रहा था। उसका कहना था कि अब तक तीन से चार बाइक की चोरी की जा चुकी है। हालांकि उसका कहना था कि वह पहली बार चोरी में हाथ आजमाने आया था। वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गिरफ्तार की निशानदेही पर उसके दो साथियों को भी दबोच लिया गया।

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular