HomeNewsट्रैफिक जाम से फजीहत झेल रहे हैं आरा शहर के लोग

ट्रैफिक जाम से फजीहत झेल रहे हैं आरा शहर के लोग

Ara city traffic jam – लोगों की गुहार: आखिर कब एक्शन में आएगा प्रशासन

Ara city traffic jam आरा। शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों पर मंगलवार को ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा। वाहनों की कौन कहे, लोगों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जाम में फंसे लोग अपनी किस्मत को कोसते रहे और प्रशासन से गुहार लगाते रहे कि आखिर कब ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी? बता दें कि मंगलवार को आरा शहर के विभिन्न इलाकों के सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। शहर के शीश महल चौक, जेल रोड, सदर अस्पताल रोड, मठिया मोड़, महावीर टोला, बाबू बाजार, करमन टोला समेत कई इलाकों में जाम के कारण सरपट दौड़ने वाले वाहन रेंगते नजर आए। लोगों को मिनटो का सफर तय करने में घंटे लग गए। आलम ऐसा था कि लोगों को पैदल आने-जाने में भी काफी कठिनाई हो रही थी। मुख्य सड़क के बजाय लोग गली-गली होकर आते-जाते दिखे।

jay kumar

फुटपाथ पर अतिक्रमण से लग रहा जाम

आरा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि शहर के विभिन्न इलाकों की सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा जमा लिया गया है। अतिक्रमणकारी अपने दुकान की सामानों को फुटपाथ पर ही सजा दे रहे हे। जिससे लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जा रहा है।

बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से लग रहा जाम

Ara city traffic jam आरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर बेतरतीब ढंग से दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की पार्किंग से जाम की समस्या विकराल हो जा रही है। लेकिन इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। प्रशासन ने दो वर्ष पहले बेतरतीब ढंग से वाहन पार्किंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया था। उनकी बाइक में लॉक लगाकर जुर्माना वसूला जा रहा था। तब बेतरतीब ढंग से वाहन पार्किंग करने वालों में भय व्याप्त हुआ था।

ट्रैफिक जाम में फंसे रहे एंबुलेंस एवं पुलिस वाहन

Ara city traffic jam आरा शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से आम लोगों को ही नहीं बल्कि पुलिस को भी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इसके अलावे गंभीर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। एंबुलेंस एवं पुलिस के वाहन के सायरन की आवाज के बाद भी लोग टस से मस नहीं हो रहे थे।

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular