Homeबिहारआराआशा कार्यकर्ता एक मां के जैसा सेवा करती हैं - कृष्णा बेन

आशा कार्यकर्ता एक मां के जैसा सेवा करती हैं – कृष्णा बेन

Asha workers: आरा शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व एसीएमओ सह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन. सिंह ने किया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Asha workers
  • चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन
  • आशा एवं चिकित्सा कर्मियों का किया गया सम्मान

आरा। शहर के रमना-पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व एसीएमओ सह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. के.एन. सिंह ने किया। इस दौरान आशा एवं चिकित्सा कर्मियों का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गुजरात जामनगर की उप मेयर कृष्णा बेन थी। विशिष्ट अतिथि प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की चिंता देवी थी। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के कई पदाधिकारी भी थे, जिन्हें भी पदभार ग्रहण का सम्मान दिया गया।

प्रकोष्ठ के राजेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, रंजन सिन्हा, आरा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर, मुख्य सलाहकार भाजपा सदस्य अमरदीप कुमार जय सहित अनेक थे। डॉ. सिन्हा ने कहा कि अपने सेवा काल में मैंने स्वास्थ्य कर्मियों और खासकर आशा कार्यकर्ताओं के महत्व एवं उनके मेहनत को देखा है। राज्य और केंद्र सरकार की सारी स्वास्थ्य नीतियों के कार्यवन्यय में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ये स्वास्थ्य व्यवस्था की मेरुदंड, रीढ हैं।

मुख्य अतिथि कृष्णा बेन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता एक मां के जैसा समाज के पीड़ित मानवता की सेवा करती हैं। महिला मोर्चा की चिंता देवी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपने नाम के अनुसार सभी स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में रुचि लेकर जनता की सेवा करती है, यह बंदनीय है।

समलेरिया विभाग की सुश्री प्रियंका ने बताया कि वही सभी आशा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मीटिंग कराती थी, जिसमें इन्होंने आशा के मेहनत व इनके परिणाम को देखा है। कार्यक्रम में सभी आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर को अंग वस्त्र बुके एवं माला से सम्मानित किया गया।

उपस्थित लोगों में तारकेश्वर, बड़ा बाबू रामजी बाबू, फाइलेरिया के संतोष, लेप्रोसी ऑफिस के संजीव सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप सिन्हा, शशि कुमार, प्रदीप सिन्हा, राजू कुमार यादव, छोटू कुमार यादव, विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular