Homeबिहारभोजपुरलसाढ़ी में राजकीय शहीद समारोह का आयोजन

लसाढ़ी में राजकीय शहीद समारोह का आयोजन

Lasadhi : बिहार के भोजपुर जिला अगिआंव प्रखंड के लसाढ़ी गाँव में सोमवार को राजकीय शहीद समारोह का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Lasadhi
    • जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

आरा। अगिआंव प्रखंड के लसाढ़ी गाँव में सोमवार को राजकीय शहीद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस राजकीय शहीद सम्मान समारोह के मौके पर सर्वप्रथम यहां के शहीद वीर सपूतों के परिजन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बारे में विस्तृत जानकरी दी गयी। साथ ही लसाढी ग्राम स्थित नहर एवं अंग्रेजों द्वारा घटित लसाढ़ी गोली कांड के बारे में संक्षिप्त में बताया गया।

लसाढ़ी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, जिला पदाधिकारी महोदय ने वीर शहीदों को नमन् करते हुए यहां के आम नागरिकों से अपील किया कि शहीदों के श्रद्धांजलि को अच्छुन्न रखे और एक अच्छे नागरिक का परिचय दें। राज्य सरकार जनता तक प्रशासन को पहुंचाने एवं उनके समस्याओं के निष्पादन हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के द्वारा बनौली पथ से बिसंभर कैनाल पथ के निर्माण की मांग की गई थी जो वर्तमान में प्रक्रियाधीन है ।साथ ही संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र पथ निर्माण का काम पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस समारोह में पुलिस अधीक्षक राज, विजेंद्र यादव (पूर्व विधायक, संदेश), जिला परिषद सदस्य फूलवंती देवी, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular