Homeबिहारआराआरा बस स्टैंड के समीप युवक को मारी गोली

आरा बस स्टैंड के समीप युवक को मारी गोली

Ashish Dharhara Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप गुरुवार की शाम तीन दिन पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट: Ashish Dharhara Ara
    • पूर्व के विवाद में युवक को मारी गोली
    • मारपीट के दौरान उसके दो दोस्त भी जख्मी
    • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • नवादा थाना क्षेत्र प्राइवेट बस स्टैंड के समीप गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के समीप गुरुवार की शाम तीन दिन पूर्व के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। जख्मी युवक को दाहिने साइड कंधे के पिछले हिस्से में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं उसके साथ रहे उसके दो दोस्त दोस्त भी मारपीट के दौरान जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी इंद्रजीत प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार है। जबकि मारपीट में जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी रंजन पासवान का दो पुत्र रघु रंजन एवं रिशु रंजन शामिल है। तीनों दोस्त बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह, नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी एवं टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी लड़कों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर, आशीष कुमार ने बताया कि उसके दोस्त रिशु रंजन एवं रघु रंजन से तीन दिन पूर्व आरोपी पक्ष के लड़को से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे तीनों एक साथ प्राइवेट बस स्टैंड स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाते है। गुरुवार की शाम भी वे तीनो जिम में गए थे। जाने के बाद उसके दोस्त रघु रंजन एवं रिशु रंजन को आरोपी पक्ष के लड़कों द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड के पास बुलाया गया। जब वे लोग वहां पहुंचे तो उक्त लड़को द्वारा दोनों को पिटा जाने लगा। तभी वह भी वहां पहुंच गया। इसके बाद में तीनों वहां से भागने लगे। उसी दौरान उक्त लड़कों द्वारा पीछे से उसे गोली मार दी गई।

वहीं दूसरी तरफ गोली से जख्मी युवक आशीष कुमार ने पवन उर्फ ढेलु, राहुल यादव उर्फ तिगड़ी पर तीन दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर खुद को गोली मारकर एवं दोनों को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular