Homeबिहारबिहार पुलिसडीआईजी करेंगे एसपी व एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

डीआईजी करेंगे एसपी व एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण

DIG Satya Prakash: शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश चारो जिलों के एसपी व एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करेंगेl

  • हाइलाइट: DIG Satya Prakash
    • शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश एसपी व एसडीपीओ कार्यालय का करेंगे निरीक्षण
    • एसपी के द्वारा थानो पर लगाए जाने वाले जनता दरबार का भी करेंगे औचक निरीक्षण
    • डीआईजी बोले: बालू, शराब समेत अन्य अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति होगी जब्त

आरा। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश चारो जिलों के एसपी व एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण करेंगे l एसपी के द्वारा थानो पर लगने वाले जनता दरबार का भी औचक निरीक्षण भी करेंगेl। शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्यप्रकाश के अनुसार मुख्यालय के निर्देशानुसार सभी एसपी को थाना का निरीक्षण करने और जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाना और उनकी शिकायतों का निपटारा करना है।

उन्होंने कहा कि एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि सप्ताह में दो दिन थाना का निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्था की जांच करेंगे। जनता दरबार लगा लोगों की शिकायतें सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे।, उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाना है, ताकि लोग पुलिस पर अधिक भरोसा करें और अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।

डीआईजी ने कहा कि वे भोजपुर सदर के एसडीपीओ कार्यालय का 13 दिसंबर, डुमरांव एसडीपीओ कार्यालय का 15 दिसंबर, भोजपुर एसपी कार्यालय व पुलिस केंद्र का निरीक्षण 22 दिसंबर को निरीक्षण करेंगे l चारो जिले रोहतास, भोजपुर, बक्सर व कैमूर एसपी द्वारा थानो में लगाए जा रहे जनता दरबार का भी औचक निरीक्षण करेंगे।

अवैध संपत्ति की होगी कुर्की-जब्ती, अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम किया जा रहा है। इसे लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने बताया कि बालू, शराब समेत अन्य अवैध कारोबार से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जायेगी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular