Homeबिहारआरामहापौर इंदु देवी ने तीन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

महापौर इंदु देवी ने तीन विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

Mayor Indu Devi: महापौर इंदु देवी ने कहा कि आरा नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्पित है

  • हाइलाइट: Mayor Indu Devi
    • नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 17,27 और 42 में हुआ लोकार्पण कार्य

आरा। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17, 27 एवं 42 में शुक्रवार को कुल 3 विकास योजनाओं का लोकार्पण महापौर इंदु देवी द्वारा किया गया। इन योजनाओं को 54,38,290 (चौवन लाख अड़तीस हजार दो सौ नवासी रुपए) प्राक्कलित राशि की लागत से पूर्ण किया गया है। इन योजनाओं के तहत पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर महापौर इंदु देवी ने कहा कि आरा नगर निगम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। शहर के चौमुखी विकास के लिए प्रयास निरंतर जारी है। लोगों का सहयोग अपेक्षित है। लोगों के सहयोग से ही आरा नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की परिकल्पना साकार होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड संख्या 17 के पार्षद भानु प्रकाश दुबे, वार्ड संख्या 27 के पार्षद एम.डी. अलीम, वार्ड संख्या 42 की पार्षद संध्या देवी, पार्षद प्रतिनिधि भीम शाह, के साथ-साथ आलोक अंजन उर्फ छोटे, समाजसेवी भोला शर्मा, सुधीर कुमार, संतोष कुमार, मनोज चंद्रवंशी, शशि शेखर सिंह, मनोहर लाल, विनीत कुमार, बबलू सिंह, अनिल सिंह, लड्डू कुमार, अंकित कुमार, पुरुषोत्तम यादव, एमडी सुहैल, जितेंद्र कुमार, शालू कुमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular