Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर में आर्मी जवान से हथियार के बल पर मारपीट

भोजपुर में आर्मी जवान से हथियार के बल पर मारपीट

Mahudahi: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव के समीप शुक्रवार को आर्मी जवान के साथ हथियार के बल पर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

jay kumar

हाइलाइट: Mahudahi
भुक्तभोगी जवान ने नकदी व सोने की चेन छीनने का लगाया आरोप

आरा। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुदही गांव के समीप शुक्रवार को आर्मी जवान के साथ हथियार के बल पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी जवान ने‌ नकदी, सोने की चेन छीनने और फायरिंग का भी आरोप लगाया है। बदमाशों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है।

जख्मी जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय थाने में नामजद लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जाता है कि भुक्तभोगी जवान महुदही गांव निवासी आलोक कुमार अपने चचेरे भाई संजीव कुमार के साथ आरा से बाजार कर शुक्रवार की शाम गांव लौट रहा था। इसी बीच महुदही गांव के समीप संध्या करीब साढे पांच बजे 8-10 की संख्या में हथियारबंद बदमाश आज धमके और उसके साथ मारपीट की।

इस दौरान बदमाशों ने उसके गले से सोने का चेन, नगदी छीनकर फरार हो गए। भुक्तभोगी जवान ने सात-आठ लोगों को नामजद बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है। सिन्हा थाना प्रभारी ने बताया कि जवान के साथ मारपीट की घटना हुई है। छीनतई की बात गलत है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular