HomeNewsबिहारगयाजी में परीक्षा देने गये भोजपुर के युवक की सड़क हादसे में‌...

गयाजी में परीक्षा देने गये भोजपुर के युवक की सड़क हादसे में‌ मौत

Ashutosh Singh Bhadrasara: गयाजी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने परीक्षा देने गये भोजपुर निवासी युवक को रौंद दिया।

  • हाइलाइट: Ashutosh Singh Bhadrasara
  • कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के समीप रविवार की सुबह घटी घटना

आरा। गयाजी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने परीक्षा देने गये भोजपुर निवासी युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी मनोज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार सिंह है।

इधर, मृतक के चाचा प्रमोद सिंह ने दूरभाष पर बताया कि वह शनिवार की शाम ट्रेन द्वारा सिविल कोर्ट अटेंडेंट का परीक्षा देने के लिए गयाजी में गया था। गयाजी पहुंचने के बाद रविवार की सुबह जब वह बाटा मोड़ के समीप एक ठेले वाले से अपने परीक्षा केंद्र का पता पूछ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर में उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय थाना द्वारा फोन कर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन गयाजी पहुंचे।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां बेबी देवी व दो बहन गुड़िया देवी, दीपा देवी एवं एक भाई आदित्य कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां बच्चे देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular