Sohra Murder: भोजपुर जिला अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह चंद्रशेखर हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
- हाइलाइट: Sohra Murder
- मृतक के पिता प्रभुनाथ प्रसाद के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी
- कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह घटी थी घटना
आरा। कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह चंद्रशेखर हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक के पिता प्रभुनाथ प्रसाद के बयान पर थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी सुधन बिंद एवं अंकित पासवान को नामजद एवं अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया है।
दर्ज प्राथमिकी में प्रभुनाथ प्रसाद के द्वारा बताया गया है कि 12 मार्च को गांव में ही क्रिकेट खेलने के को लेकर बच्चों के दो पक्षो के बीच झगड़ा हुआ था। तब उनका बेटा चंद्रशेखर कुमार झगड़ा उनके बीच झगड़ा छुड़ाने गया था। तभी सुधन बिंद द्वारा उसे मारने की धमकी दी गई थी। उसी विवाद में उनके द्वारा उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बता दें कि कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव वार्ड नंबर-7 निवासी प्रभुनाथ प्रसाद का पुत्र चंद्रशेखर कुमार शनिवार की सुबह जब अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पलानी में सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात बदमाश द्वारा उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसे दौरान मृतक को बाएं साइड कनपट्टी में गोली मारी गई थी, जो दाहिने साइड से आर-पार हो गई थी।
इधर, सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा दो सुधन बिंद एवं अंकित पासवान के विरुद्ध नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपी सुधन बिंद एवं अंकित पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावे पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। साक्ष्य आने के आलोक के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


