Encroachment:आरा शहर के विभिन्न इलाकों के सड़कों पर के फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं नगर निगम का एक्शन जारी है।
- हाइलाइट: Encroachment – अतिक्रमण पर चौथे दिन प्रहार
- अभियान के दौरान सामानों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे अतिक्रमणकारी
- अतिक्रमण से सिकुड़ी शहर की सड़कें दिखने लगी चौड़ी
आरा शहर के विभिन्न इलाकों के सड़कों पर के फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं नगर निगम का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं निगम नगर निगम द्वारा चौथे दिन अतिक्रमण पर प्रहार किया गया। प्रशासन का पीला पंजा अतिक्रमणकारियों पर चला। व्यापक अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान के दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों की सामग्री जब्त की गई। लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के नवादा थाना से स्टेशन होते हुए एसपी आवास तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को हटाया गया। वही उनके सामानों को जप्त किया गया।
अभियान के दौरान फुटपाथ पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों अपने सामानों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखे। देखते ही देखते अतिक्रमण से सिकुडी सड़के चौड़ी दिखने लगी। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की प्रशंसा की है। डीएम तनय सुल्तानिया ने शहरी प्रबंधन इकाई को जनहित में प्रभावी रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने तथा फॉलो-अप टीम को निरंतर सक्रिय बनाए रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि 29 नवंबर (शनिवार) को शीशमहल चौक से अबरपुल होते हुए रामगढ़िया तक अभियान चलेगा।
Encroachment – चार कदम की दुकान और दस कदम एंक्रोचमेंट
आरा शहर के विभिन्न इलाकों में आप बाइक से या पैदल आते-जाते हैं, तो आपको कई जगह सड़कों पर अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिलेगी। कई जगह जहां चार कदम की दुकान है, वहां दुकानदार द्वारा सड़क पर 10 कदम एंक्रोचमेंट कर अपनी सामानों को डिस्प्ले में रखा गया है। ऐसी स्थिति आपको शहर के डीन्स टैंक गोलंबर, चित्रटोली रोड, टाउन थाना के सामने, बिचली रोड, महादेवा रोड, आरण्य देवी रोड, जेल रोड, सब्जी गोला रोड, मीरगंज, पकड़ी रोड, शिवगंज रोड आदि इलाकों में देखने को मिल जाएगी। शहर के बिचली रोड, सब्जी गोला रोड, डिन्स टैंक गोलंबर, चित्रटोली रोड, आरण्य देवी रोड में वाहनों की कौन कहे लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है।


