Sahejni: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप गुरुवार की रात बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार सीएसपी संचालक समेत दो लोगो को रौंद दिया।
- हाइलाइट: Sahejni
- एक ने घटनास्थल एवं दूसरे ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
- पुलिस ने दोनों शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप गुरुवार की रात घटी घटना
आरा, बिहार। आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप गुरुवार की रात बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार सीएसपी संचालक समेत दो लोगो को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त सीएसपी संचालक की सदर अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई। वही चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना पाकर हसन बाजार थानाध्यक्ष विकाश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार मृतकों में भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व. नरेंद्र सिंह का 38 वर्षीय पुत्र प्रबिन्द कुमार उर्फ योगी एवं मनोज कुमार उर्फ मुन्ना मास्टर का 23 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ बीरु कुमार है। इसमें मृतक सुमित कुमार उर्फ बीरु कुमार सीएसपी संचालक था। हसन बाजार स्थित एसबीआई का सीएसपी केंद्र चलता था। जबकि मृतक प्रविन्द कुमार समाजसेवी था। दो बार मुखिया का चुनाव भी लड़ा था।


