Encroachment Shahpur: शाहपुर नपं की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्रों में माइकिग कराई गई, जिसके तहत अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी जारी की गई है।
- हाइलाइट: Encroachment Shahpur
- शाहपुर नगर पंचायत प्रशासन की सख्त चेतावनी और कार्रवाई की तैयारी
- अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है
आरा, बिहार। शाहपुर नगर पंचायत की सड़कों पर से अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन एक बार फिर कमर कस चुका है। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर क्षेत्रों में माइकिग कराई गई, जिसके तहत अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी जारी की गई है। नपं प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि 24 घंटे के अंदर स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शाहपुर नगर पंचायत के प्रमुख मार्ग लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिनमें NH-84, थाना मोड़ रोड और दुर्गा मंदिर चौक रोड अवैध अतिक्रमण की चपेट में हैं। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को सड़क की सीमा से बाहर तक फैला देने और अन्य फुटपाथ विक्रेताओं द्वारा मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर लेने के कारण इन मार्गों पर आए दिन भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विशेषकर भीड़-भाड़ वाले समय में, घंटों तक जाम लगा रहता है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को अकल्पनीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा आती है।
इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को पूरे नगर क्षेत्र में व्यापक रूप से माइकिंग (घोषणा) कराई गई। इस घोषणा के माध्यम से सभी दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों से स्पष्ट रूप से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से सड़कों की जमीन और सार्वजनिक स्थानों को खाली कर दें, जो उन्होंने अवैध रूप से घेरा हुआ है। अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। नपं प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बुलडोजर का इस्तेमाल भी शामिल है।


