Homeआरा भोजपुरकोइलवरसवारियों से भरी ऑटो पलटी, स्नातक के छात्र की मौत, दूसरा जख्मी

सवारियों से भरी ऑटो पलटी, स्नातक के छात्र की मौत, दूसरा जख्मी

Shripalpur: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव मोड़ के समीप सोमवार की शाम सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

Shripalpur: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव मोड़ के समीप सोमवार की शाम सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।

  • हाइलाइट्स: Shripalpur
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

आरा/कोइलवर: भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव मोड़ के समीप सोमवार की शाम सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि ऑटो पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि अन्य बाल-बाल बच गये।

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी कृष्णा यादव का 20 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है। वह बीए पार्ट वन का छात्र था। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी शिवजी यादव का 20 वर्षीय पुत्र विशाल यादव है। इधर, मृतक का मौसेरे भाई मंटू कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह श्रीपालपुर गांव से ऑटो द्वारा भोपतपुर आ रहा था। उसी दौरान श्रीपालपुर मोड़ के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके कारण वह से कुछ दूर तक घसीटाता हुआ चला गया। जिसमे वह एवं गांव का ही विशाल यादव जख्मी हो गया।

उसे इलाज के लिए डुमरिया गांव स्थित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी विशाल यादव का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव ले गए।

बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां गीता देवी व चार भाई कुणाल, शत्रुघ्न, अनिल एवं सोनू है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां गीता देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular