Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरतेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से चार जख्मी

तेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से चार जख्मी

Sondhi village: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से चार लोग जख्मी हो गए।

Sondhi village: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से चार लोग जख्मी हो गए।

  • हाइलाइट्स: Sondhi village
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में सोमवार की शाम घटी घटना

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोंधी गांव में सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी के दौरान दीवार गिरने से चार लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सोंधी गांव निवासी स्व.सूरज राम का पुत्र संजय राम, पीरो थाना क्षेत्र के गांव निवासी राजेंद्र राम की पुत्री आशा देवी, अनिल राम की पत्नी दुर्गावती देवी एवं उसी थाना क्षेत्र के बचरी गांव निवासी चुनमुना देवी शामिल है।

बताया जाता है कि संजय राम के बेटे जीतू कुमार का सोमवार को तिलक था। 18 अप्रैल को बारात था। सभी रिश्तेदार उसी के शादी में शामिल होने के लिए सोंधी गांव आए थे। सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी शुरू हो गई। उसी दौरान पड़ोस के घर के छत का दीवार गिर पड़ा। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular