HomeNewsअविनाश कुमार बने नगर थाना के नए कोतवाल

अविनाश कुमार बने नगर थाना के नए कोतवाल

Avinash Kumar – विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता

आरा। भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार (Avinash Kumar) को आरा नगर थाने का नया इंचार्ज बनाया है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह अपना पदभार विधिवत संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाने के पुलिस अफसरों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद क्रॉस मोबाइल जवानों की परेड कराकर उनकी ड्यूटी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि इलाके में विधि व्यवस्था का संधारण एवं अपराध पर नियंत्रण मेरी पहली प्राथमिकता होगा। बता दें कि श्री कुमार वर्तमान में आरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत थे। इसके पूर्व वे पटना के कोतवाली थाना, बक्सर नगर थाना, कैमूर नगर थाना में बतौर थानाध्यक्ष कार्य कर चुके हैं।

Leh border – भोजपुर के फौजी जवान की ड्‌यूटी के दौरान बर्फ में दब जाने से चली गयी जान

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular