Homeधर्मपर्व त्योहारछठ व्रतियो ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्ध्य

छठ व्रतियो ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्ध्य

Chhath Vratis – चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियो ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्ध्य

नदी, तालाब, पोखर एवं घर की छतो पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्ध्य

Chhath Vratis आरा। लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अर्घ्य देने के लिए आरा शहर सहित जिले के विभिन्न नदी, तालाब आदि घाटों पर व्रत धारियों की भीड़ उमड़ी रही।

छठी मैया की गीतों से गुंजायमान रहा इलाका

इसके अलावे कई लोगों ने घर की छतों पर ही अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इसको लेकर घर के छत ऊपर आकर्षक सजावट की गई थी। महिला पुरुष व्रतधारियो ने पीले वस्त्र धारण कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

छठ व्रत को लेकर चौकस रहा पुलिस- प्रशासन, गश्त लगाते रहे अफसर

Chhath Vratis छठ घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर दूधिया रोशनी की व्यवस्था की गई थी। वही पूजा समिति एवं स्वयंसेवकों द्वारा छठ घाट की ओर जाने वाले रास्तों में साफ-सफाई व सजावट की गई थी। पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन भी चौकस था। पुलिस-प्रशासन के वरीय पदाधिकारी इलाके में घूम-घूम कर गश्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का परेशानी नहीं हो। इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर आॅटो एवं चारपहिया वाहन के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

शनिवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ संपन्न होगा छठ

बता दें कि शनिवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो जाएगा।

जगदीशपुर अनुमंडल के प्रखण्ड सहित नगर के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया

जगदीशपुर/बिहिया/शाहपुर। सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल के प्रखण्ड सहित नगर के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। बिहिया नगर के छठ घाट पोखरा पर व्रतियों की किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए नगर प्रशासन की टीम पूर्णरूप तैयार दिख रहा था। साथ ही शाहपुर नपं द्वारा भी सभी घाटों पर व्रतियों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया था। नपं के मुख्यपार्षद विजय सिंह, उपमुख्यपार्षद रमेश राम, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ पंकज कुमार झा, कनीय अभियंता जयनंदन चौधरी तथा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मुस्तैद दिखे। जबकि नपं के अन्य पार्षदों ने भी व्रतियों के सुविधा में कोई कोताही नहीं हो इसकी मॉनिटरिंग करते घाटों पर तैनात रहे।

वही सुरक्षा के दृश्टिकोण से बिहिया के थानाध्यक्ष दिलीप कुमार निराला अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ मुस्तैद दिखे। नगर के छठ घाट पोखरा के बीचों बीच बने सूर्य मंदिर देखते बन रहा है। आरा बक्सर रेल खंड के बगल में पोखरा होने के कारण रेल पुलिस व स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद थी।इस दौरान सब इस्पेक्टर अजित सिंह रेल पुलिस के जवानों के साथ रेलवे लाईन पर तैनात थे।इस दौरान पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण का महौल कायम था।छठ घाट पर रंग बिरंगे लाइट व फूल से सूर्य मंदिर सहित पूरे घाट की सजावट की गई है।जो देखते बन रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular