Homeधर्मपर्व त्योहारआरा जेल में बंदियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्ध्य

आरा जेल में बंदियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्ध्य

Chhath Arrah jail आरा। आरा जेल का माहौल भी पूरी तरह छठी मईया की पूजा में भक्तिमय हो गया है। मंडल कारा में छठी मइया के गीत गूंज रहे है। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन आरा जेल में बंदियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

jay kumar

जेल में महिला-पुरुष बंदियों ने पूरे भक्ति भाव के साथ पीले वस्त्र धारण कर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान ब्राह्मण द्वारा अर्घ्य अर्पित कराया गया। शनिवार को महिला- पुरुष बंदी व्रती उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करेंगे।

Chhath Arrah jail – जेल के 11 बंदी कर रहे महापर्व छठ का व्रत

बता दें कि जेल परिसर में ही जेल के 11 बंदियों द्वारा उल्लास के लोक आस्था के माहापर्व का अनुष्ठान किया जा रहा है। इनमें 10 महिला और एक पुरुष बंदी है। जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि इसे लेकर जेल प्रशासन द्वारा व्रती बंदियों के लिये व्यवस्था की गयी है। इसके तहत व्रती बंदियों के लिये पूजन सामग्री और कपड़े उपलब्ध कराये गये हैं।

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular