Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरबहू के नहाने के दौरान छत से ताक झांक का विरोध करने...

बहू के नहाने के दौरान छत से ताक झांक का विरोध करने पर दंपति को पीटा

आयर थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

  • Ayer Thana हाइलाइट :
    • जख्मी दंपति का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • आयर थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा/जगदीशपुर: भोजपुर के आयर थाना (Ayer Thana) क्षेत्र के सुंदरा गांव में मंगलवार की सुबह छत से ताक-झांक करने का विरोध करने पर दंपति की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में आयर थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी 57 वर्षीय आसा राम एवं 45 वर्षीया उनकी पत्नी सबुचनी देवी शामिल है।

jay kumar

पढ़ें :- अवैध संबंध का राज छिपाने को सहेली ने ही रच डाली हत्या की साजिश

इधर, आसा राम ने बताया कि उन्होंने पिछले माह की 10 तारीख को अपने बेटे की शादी की थी। मंगलवार की सुबह जब उनकी बहू चापाकल पर नहा रही थी। तभी उसके पड़ोस के दो युवक छत पर चढ़कर ताक-झांक कर रहे थे। जब उनकी बहू ने इसकी शिकायत उनसे की और उन्होंने जब इसका विरोध किया, तो उनके बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उक्त युवकों द्वारा दोनों पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular