Monday, May 13, 2024
No menu items!
Homeन्यूज़-रू-ब-रूअवैध संबंध का राज छिपाने को सहेली ने ही रच डाली हत्या...

अवैध संबंध का राज छिपाने को सहेली ने ही रच डाली हत्या की साजिश

Anshu murder case Tiyear: अवैध संबंध का राज छिपाने के लिए सहेली की ओर से ही अंशु की हत्या की फुलप्रूफ तैयारी की गयी थी। इसे लेकर उसने पांच मार्च को अपने दोनों दोस्तों को घर बुला लिया था। इसके बाद स्कूल से लौट रही अंशु को बहला-फुसलाकर किसी तरह अपने घर ले गयी। वहां तीनों ने पहले अंशु का गला घोंटा। इसके बाद किरासन छिड़का और बाद में गर्म आयरन से उसे जगह-जगह दाग दिया। इसके बाद आरोपित घर बंद कर फरार हो गये।

  • अंशु हत्याकांड के दो मुख्य आरोपित भी गिरफ्तार
  • तीयर गांव में गर्म आयरन से दाग हत्या करने का खुलासा

Bihar/Ara/Tiyear: भोजपुर के तीयर गांव में स्कूली छात्रा अंशु को गर्म आयरन से दाग हत्या (Anshu murder case Tiyear) करने का खुलासा हो गया है। छात्रा की हत्या करने वाले दो मुख्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की निशानदेही पर छात्रा को दागने में इस्तेमाल किया गया आयरन भी बरामद कर लिया गया है। अवैध संबंध का राज छिपाने को छात्रा की सहेली की ओर से ही उसकी हत्या करायी गयी थी। गिरफ्तार आरोपितों में तीयर गांव निवासी फागू यादव का पुत्र नीतीश कुमार व वीरा यादव का पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्याकांड का पूरा राज भी खोल दिया है।

Election Commission of India
Election Commission of India

एसपी प्रमोद कुमार की ओर से बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को हत्या की घटना सामने आने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी और कांड का उद्भेदन करने के लिए एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम की लगातार दबिश के कारण मुख्य आरोपित तीयर गांव निवासी महिला और उसकी पुत्री ने 11 अप्रैल को सरेंडर कर दिया था। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गयी। उसमें गांव के ही दोनों नीतीश कुमार का नाम सामने आया। उस आधार पर बुधवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि कांड की हर कड़ी की जांच की जा रही है। आरोपितों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। टीम में तीयर थानाध्यक्ष थानेदार आशीष सहित अन्य थानेदारों और डीआईयू के अफसर शामिल थे।

Shobhi Dumra - News
Vishnu Nagar Ara Crime
Shobhi Dumra - News
Vishnu Nagar Ara Crime
previous arrow
next arrow

अवैध संबंध का राज छिपाने के लिए सहेली की ओर से ही अंशु की हत्या की फुलप्रूफ तैयारी की गयी थी। इसे लेकर उसने पांच मार्च को अपने दोनों दोस्तों को घर बुला लिया था। इसके बाद स्कूल से लौट रही अंशु को बहला-फुसलाकर किसी तरह अपने घर ले गयी। वहां तीनों ने पहले अंशु का गला घोंटा। इसके बाद किरासन छिड़का और बाद में गर्म आयरन से उसे जगह-जगह दाग दिया। इसके बाद आरोपित घर बंद कर फरार हो गये।

काफी देर बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, तो उसे सहेली के घर से झुलसी और बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद इलाज के लिए उसे पटना ले जाया गया था। उसमें गंभीर रूप से जख्मी अंशु कुमारी की इलाज के दौरान छठे दिन पटना में मौत हो गयी थी।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों ने बताया कि उनका मृत किशोरी की सहेली से अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी अंशु को थी। उसने गलत करते देख लिया था। इससे सहेली को अपना राज खुलने का डर था। इसे लेकर सहेली ने अंशु की हत्या करने की प्लानिंग रची थी। इसके तहत पांच मार्च की दोपहर सहेली किसी तरह अंशु को अपने घर ले गयी।

वहां सहेली के साथ मिलकर दोनों ने पहले अंशु का गला घोंटा। इसके बाद किरासन छिड़क जलाने की कोशिश की। इसमें सफलता नहीं मिली, तब गर्म आयरन से उसके शरीर को जगह-जगह दाग दिया। इसके बाद उसे घर में बंद कर सभी वहां से भाग गये।‌ एसपी ने बताया कि सहेली की मां ने पूरी घटना छिपाने में सहयोग किया गया है। हालांकि एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आयेगी।

अंशु की मौत के बाद मचा था बवाल, पुलिस अफसर हुए थे सस्पेंड

Anshu murder case Tiyear: 11 मार्च को इलाज के दौरान अंशु की मौत के बाद गांव में जमकर बवाल मचा था। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर रोड जाम भी किया गया था। आक्रोश को देखते हुए एक पुलिस अफसर को सस्पेंड भी कर दिया गया था। उस मामले को लेकर सहेली और उसकी मां सहित अन्य परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। इसके बाद से आरोपित फरार चल रहे थे। सभी की गिरफ्तारी को टीम रोहतास के अलावा यूपी, दिल्ली और हरियाणा तक छापेमारी कर रही थी। पुलिस की दबिश को देखते हुए सहेली और उसकी मां ने 11 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उस मामले में एक आरोपित को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!