HomeNewsबाबू बाजार आरा : मारपीट और फायरिंग में तीन गिरफ्तार

बाबू बाजार आरा : मारपीट और फायरिंग में तीन गिरफ्तार

Babu Bazar Ara – पुलिस को मिले घटनास्थल से दो खोखा, दोनों पक्ष के तीन गिरफ्तार

खबरे आपकी बिहार/आरा टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार मुहल्ले Babu Bazar Ara में दो पक्षों में भिड़ंत हो गयी। इस दौरान मारपीट हुई और दो राउंड फायरिंग भी की गयी। हालांकि मंगलवार की रात हुई फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से दो खोखे भी पुलिस को मिले हैं। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के पवन उर्फ प्रेम, जबकि दूसरे पक्ष के अश्विनी कुमार और विनोद राज हैं। इसे लेकर दोनों पक्षों द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, तीन गिरफ्तार

टाउन थाना क्षेत्र के बाबू बाजार की मंगलवार रात की घटना

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। उसे लेकर मंगलवार की रात दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये। इस दौरान मारपीट होने लगी। साथ ही फायरिंग भी की गयी। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने मौके से ही दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो खोखे भी बरामद किये गये। पुलिस हथियार की बरामदगी और अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

Arrested-Babu Bazar Ara
Arrested-Babu Bazar Ara
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular