Homeबिहारआरा भोजपुरट्रक आगे बढ़ा और लकड़ी का गुल्ला छटक कर युवक के सीने...

ट्रक आगे बढ़ा और लकड़ी का गुल्ला छटक कर युवक के सीने पर जा लगा, मौत

मृतक वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के दुलहपुर गांव निवासी बिंदेश्वर राय का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने ट्रक पर बालू लोड कर रहा था।

Bahiyara: मृतक वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के दुलहपुर गांव निवासी बिंदेश्वर राय का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने ट्रक पर बालू लोड कर रहा था।

  • हाइलाइट :- Bahiyara
    • चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालू घाट पर हुआ हादसा
    • ट्रक आगे बढ़ा, तो गुल्ला छटक कर युवक के सीने पर जा लगा, गयी जान

आरा: भोजपुर में चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालू घाट सोमवार की सुबह लकड़ी के गुल्ले से चोट लगने से वैशाली निवासी ट्रक के एक खलासी की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र के दुलहपुर गांव निवासी बिंदेश्वर राय का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार था। उसके साथ मौजूद ड्राइवर ने बताया कि दोनों ट्रक लेकर अपने गांव दुलहपुर से बहियारा स्थित घाट छह बी पर बालू लोड करने आये थे। प्रिंस अपने ट्रक पर बालू लोड कर रहा था। उसके पीछे एक ट्रक लगा था। उसके टायर के नीचे लकड़ी का गुल्ला लगा था। ट्रक आगे बढ़ा, तो गुल्ला छटक कर उसके सीने पर जा लगा।

इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे अन्य ट्रक चालकों के सहयोग से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया।

बताया जाता है कि प्रिंस दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां संजू देवी और भाई आयुष कुमार है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां संजू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular