Homeबिहारआरा भोजपुरदुकान पर बैठे युवक को बदमाश ने दिनदहाड़े मारी गोली

दुकान पर बैठे युवक को बदमाश ने दिनदहाड़े मारी गोली

जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अभिराज सिंह है। हालांकि उक्त बदमाश ने उस पर गोली क्यों चलाई। इसका कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है

Pratappur: जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अभिराज सिंह है। हालांकि उक्त बदमाश ने उस पर गोली क्यों चलाई। इसका कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है

  • हाइलाइट :- Pratappur
    • जख्मी का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
    • चांदी एवं संदेश थाना क्षेत्र के सीमावर्तीय इलाके में सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा: भोजपुर के चांदी एवं संदेश थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के प्रतापपुर कुशवाहा मार्केट में सोमवार की दोपहर हथियारबंद बदमाश ने दुकान पर बैठे एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके सीने को टच करते हुए निकल गई। उसे इलाज के लिए शहर स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर चांदी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं संदेश थानाध्यक्ष आदित्य कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए।

जानकारी के अनुसार जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 22 वर्षीय अभिराज सिंह है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वह प्रतापपुर गांव स्थित कुशवाहा मार्केट स्थित अपने दोस्त की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी एक हथियारबंद बदमाश वहां आया और उसे गोली मार दी। हालांकि उक्त बदमाश ने उस पर गोली क्यों चलाई। इसका कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular