Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर एसपी का बड़ा एक्शन, बहोरनपुर थानाध्यक्ष निलंबित

भोजपुर एसपी का बड़ा एक्शन, बहोरनपुर थानाध्यक्ष निलंबित

Abhay Shankar suspended: बहोरनपुर थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटना घटित होने के कारण भोजपुर के एसपी राज ने बहोरनपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

Abhay Shankar suspended: बहोरनपुर थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटना घटित होने के कारण भोजपुर के एसपी राज ने बहोरनपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

  • हाइलाइट्स: Abhay Shankar suspended
    • 3 फरवरी को सरस्वती पूजा के दिन सीएसपी संचालक को गोली मारकर चार लाख रुपये की लूट
    • 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहरा कर लौट रहे एक शिक्षक को गोली मार दी गई थी

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटना घटित होने के कारण भोजपुर एसपी राज के द्वारा कारवाई करते बहोरनपुर थानाध्यक्ष को निलंबित किया गया है। हाल के दिनों में बहोरनपुर थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं घटीं, जिनमें एक शिक्षक और एक सीएसपी संचालक को गोली मारने के गंभीर अपराध शामिल है। इन घटनाओं के कारण स्थानीय निवासियों में भय,चिंता और प्रशासन की कुशलता पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा होते देख भोजपुर के एसपी, राज ने मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए बहोरनपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

एसपी राज द्वारा बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर के निलंबन का कदम स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत है। बल्कि यह अपराधियों के लिए भी स्पष्ट संदेश है कि भोजपुर पुलिस किसी भी स्थिति में आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

बता दें की बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव स्थित बांध के समीप 3 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार सीएसपी संचालक को गोली मारकर चार लाख रुपये लूट लिया। वही इसके पहले 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल से घर लौटते समय शिक्षक को बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने गोली मार फरार हो गए थे।

ranjna
Shadow
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular