Wednesday, December 17, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरसूबे के बडे उद्योगपति के भाई ने खुद को गोली मार की...

सूबे के बडे उद्योगपति के भाई ने खुद को गोली मार की खुदकुशी

बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में रविवार की अहले सुबह घटी घटना

Bakhorapur Latest News: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में रविवार की अहले सुबह सूबे के बडे उद्योगपति के भाई ने अपने ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

  • हाइलाइट :- Bakhorapur Latest News
    • पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का लाइसेंसी दोनाली बंदूक किया बरामद
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में रविवार की अहले सुबह घटी घटना

आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव में रविवार की अहले सुबह सूबे के बडे उद्योगपति के भाई ने अपने ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक को गोली सीने के बीचों-बीच लगी है। उनका लाइसेंसी दोनाली बंदूक घटनास्थल पर ही पडा मिला, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव निवासी स्व. रामाधार सिंह के 58 वर्षीय पुत्र शैलेश सिंह है। वह पेशे से किसान थे। उनके छोटे भाई अजय सिंह सूबे के बडे उधोगपति है।

सुबह में पत्नी ने उन्हें खुन से लथपथ पडा देखा
इधर, मृतक के चचेरे भाई वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन बरामदे में ही सोते थे। रविवार की अहले सुबह करीब पांच बजे जब उनकी पत्नी उर्मिला देवी उठी, तो उन्होंने देखा कि वे बरामदे में खून से लथपथ हालत में मृत अवस्था में पड़े है। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिवार के सभी सदस्यों को दी। सूचना पाकर सभी लोग वहां पहुंचे। उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

चचेरे भाई बोले: किसी से नही था विवाद
मृतक के चचेरे भाई वीर बहादुर सिंह ने बताया की मृतक शैलेश सिंह का पूरे गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। हालांकि उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी भी प्रकार का कोई आरोप या आशंका नहीं जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शुगर बीमारी से पीड़ित है। जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में थे। जिसके कारण उनके द्वारा अपने ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

चार भाईयों में सबसे बडे थे शैलेश सिंह, घर में मचा हाहाकार
बताया जाता है कि मृतक शैलेश सिंह अपने चार भाइयों में बड़े थे। उनके मझले भाई अजय सिंह सूबे के बड़े उद्योगपति है। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला देवी, तीन पुत्री प्रियंका, पूजा, प्रीती एवं दो पुत्र धीरज एवं नीरज है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उनकी पत्नी उर्मीला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पढ़ें :- बड़हरा की ताजा खबर , हिन्दी ब्रेकिंग न्यूज

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular