Homeआरा भोजपुरतरारीघर से बाजार करने गई सगी बहनों को मारा चाकू

घर से बाजार करने गई सगी बहनों को मारा चाकू

तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर शनिवार की देर शाम घटी घटना

Barka village: भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर शनिवार की देर शाम घर बनाने के विवाद को में सगी बहनों को चाकू मार दी गई।

  • हाइलाइट :- Barka village
    • दोनो जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घर बनाने के विवाद में गांव के ही एक व्यक्ति पर चाकू मारने का लगाया आरोप
    • तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर शनिवार की देर शाम घटी घटना

आरा: भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव बाजार पर शनिवार की देर शाम घर बनाने के विवाद को में सगी बहनों को चाकू मार दी गई। जख्मियों में एक बहन को बाएं हाथ एवं पीठ पर जबकि दूसरी बहन को बाएं साइड सिर एवं गर्दन में चाकू मारी गई है। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी स्व. शिव कुमार राम की 50 वर्षीया पत्नी कबूतरी देवी एवं चरपोखरी थाना क्षेत्र के माझिआंव गांव निवासी वीरेंद्र राम की 45 वर्षीया पत्नी शांति देवी है। दोनों रिश्ते में सगी बहन है। इसमें कबूतरी देवी को पीठ व बाएं हाथ एवं शांति देवी को सिर व गर्दन पर चाकू मारी गई है।

इधर, शांति देवी के भैसूर भरत राम ने बताया कि उनकी भावह की बड़ी बहन कबूतरी देवी के पति का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। उन्हें सिर्फ एक पुत्री है, वह मानसिक रुप से विक्षिप्त है। उनका इंदिरा आवास योजना अंतर्गत घर पास हुआ था। उन्हीं का घर बनवाने को लेकर उनकी भावह शांति देवी तीन दिन पूर्व तरारी थाना क्षेत्र के बड़का गांव अपनी बड़ी बहन कबूतरी देवी के घर गई थी।

कबूतरी देवी के घर पर उनके पति के मौत के बाद उनके पड़ोसी परशुराम का आना- जाना था। जब वह घर बना रही थी। तभी परशुराम इसका विरोध करने लगा। कहने लगा कि यह घर नहीं बनेगा। इसके बाद शनिवार की देर शाम शांति देवी और उनकी बड़ी बहन कबूतरी देवी दोनों बड़का गांव बाजार सब्जी एवं अन्य सामान खरीदने गई थी। तभी परशुराम वहां आया और दोनों लोगों को चाकू मार दिया।

पढ़ें :- तरारी की ताजा खबर, हिन्दी ब्रेकिंग न्यूज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular