Homeआरा भोजपुरतरारीशराब बंदी कानून खत्म होने की भ्रामक खबर फैलाने वाले के खिलाफ...

शराब बंदी कानून खत्म होने की भ्रामक खबर फैलाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी

Tarari Ki Awaaz: भोजपुर पुलिस द्वारा बिहार में शराब बंदी कानून खत्म करने संबंधी भ्रामक खबर पोस्ट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

  • हाइलाइट: Tarari Ki Awaaz
  • सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर वायरल होने के बाद साइबर पुलिस की कार्रवाई
  • तरारी की आवाज नाम फेसबुक आइडी के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी
  • फेसबुक आइडी को टेक डाउन कराने और पोस्ट हटाने में जुटी तकनीकी टीम

आरा। भोजपुर पुलिस द्वारा बिहार में शराब बंदी कानून खत्म करने संबंधी भ्रामक खबर पोस्ट करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित होने के बाद साइबर पुलिस की ओर से संबंधित फेसबुक आइडी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही फेसबुक से पोस्ट हटाने और आइडी टेक डाउन कराने की कार्रवाई भी शुरू की जा रही है।

Tarari Ki Awaaz : कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाला वीडियो वायरल

भोजपुर पुलिस की ओर से सोमवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। उसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, तथ्यहीन और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा था। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शराबबंदी कानून खत्म करने का दावा किया जा रहा है।

जांच में पता चला कि तरारी की आवाज नामक फेसबुक आइडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। उसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने भाषण को एआई या वॉयस क्लोनिंग टूल के माध्यम से एडिट कर गलत दावा किया जा रहा था कि बिहार में शराब बंदी कानून को समाप्त किया जा रहा है और शराब की दुकानें खुल रही है। ‌

सोशल मीडिया पर अफवाह और समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले फेसबुक आइडी के संचालक के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। साथ ही ‌सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भ्रामक पोस्ट हटाने और उक्त फेसबुक प्रोफाइल आइडी को ब्लॉक या टेक डाउन कराने के लिए तकनीकी टीम की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular