Homeआरा भोजपुरतरारीआठ वर्ष पूर्व बंधक रखे खेत के विवाद में पिता-पुत्र को किया...

आठ वर्ष पूर्व बंधक रखे खेत के विवाद में पिता-पुत्र को किया घायल

तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना

Jethwar Tarari: भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में खेत के विवाद में धारदार हथियार से वारकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया गया।

  • हाइलाइट: Jethwar Tarari
  • खेत के विवाद में धारदार हथियार से पिता-पुत्र को किया घायल
  • तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में बुधवार की दोपहर घटी घटना

आरा। जिले के तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव में खेत के विवाद में धारदार हथियार से वारकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए तरारी सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घायलों में तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी 80 वर्षीय गोरख मौआर एवं उनका पुत्र लवकुश कुमार शामिल है। इधर, घायल बुजुर्ग के पुत्र दीपक मौआर ने बताया कि उनके पिता गोरख मौआर ने गांव के ही रविंद्र मौआर के पास आठ वर्ष पूर्व 2 लाख 85 हजार रुपये लेकर अपना सवा दो बिगहा खेत बंधक रखा था।

इसके बाद वर्ष 2024 में उन्होंने पूरा पैसा लौटा दिया। रविंद्र मौआर ने भी नगद पैसा दिया था और हम लोगों ने भी नगद पैसे में उन्हें लौटा दिया था। बावजूद इसके रविंद्र मौआर द्वारा बोला जा रहा था, कि अभी मुझे पूरा पैसा नहीं मिला है। इसे लेकर हम लोगों द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी और फैसला हम लोग के पक्ष में आया था।

बुधवार की दोपहर जब उनका भाई लवकुश खेत में पटवन करने गया, तो रविंद्र मौआर अपने चार लड़कों के साथ वहां आ पहुंचे और उसे घेर कर मारने लगे सूचना पाकर उसके पिता गोरख मौआर भी वहां पहुंचे। तभी उनके द्वारा दोनों पिता-पुत्र को धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular