Homeआरा भोजपुरकोइलवरभोजपुर में स्कॉर्पियो सवार दो अपराधी गिरफ्तार

भोजपुर में स्कॉर्पियो सवार दो अपराधी गिरफ्तार

लोडेड देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ स्कॉर्पियो सवार दो अपराधी गिरफ्तार

Chandi Police: भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात्रि खनगांव सोन नदी मोड़ स्थित बांध के समीप स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा।

jay kumar
  • हाइलाइट:Chandi Police
  • लोडेड देशी पिस्तौल और कारतूस के साथ स्कॉर्पियो सवार दो अपराधी गिरफ्तार
  • डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई थी लोडेड देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस
  • पुलिस अधीक्षक राज ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी

आरा/कोईलवर। भोजपुर जिले के चांदी थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात्रि खनगांव सोन नदी मोड़ स्थित बांध के समीप स्कॉर्पियो वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान उसमें लोडेड देशी पिस्तौल और चार जिन्दा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों में भोजपुर जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी विश्वनाथ यादव का पुत्र राजेश यादव एवं बक्सर जिले के कोरानसराय थाना अंतर्गत चुआड़ गांव निवासी स्व. रंगनाथ पांडेय का पुत्र शिवम कुमार पांडेय है।

एसपी ने बताया कि 26 मई की रात्रि करीब साढ़े 10 बजे चाँदी थाना की रात्रि गश्ती टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चांदी थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी चारपहिया वाहन से हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए जब चाँदी थाना की पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ खनगांव सोन नदी मोड़ स्थित बांध के पास पहुँची, तभी खनगांव की तरफ से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगी।

पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर भाग रही गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस टीम द्वारा पटना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी की विधिवत तलाशी ली गई, तो गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई एक लोडेड पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular