Yamini Ranjan Mishra: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गांव निवासी यामिनी रंजन मिश्रा ने भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले को लेकर चिराग पासवान की संवेदनशीलता का उल्लेख किया।
- हाइलाइट: Yamini Ranjan Mishra
- चिराग पासवान के हनुमान के रूप में चर्चित कौन है यामिनी रंजन मिश्रा?
आरा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व राष्ट्रीय छात्र अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के व्यक्तित्व और उनकी कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल विकास की राजनीति ही नहीं, बल्कि नैतिकता, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समरसता के मूल्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिराग पासवान का विजन ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ केवल भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मुख्य ध्येय समाज में न्याय, आपसी सद्भाव और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना है।
भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौली गांव निवासी यामिनी रंजन मिश्रा ने भरत तिवारी कथित एनकाउंटर मामले को लेकर चिराग पासवान की संवेदनशीलता का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भरत तिवारी, जो दलित और महादलित समाज की एक मुखर आवाज थे, के असमय निधन के बाद उन्होंने अपने नेता चिराग पासवान से विशेष आग्रह किया था कि वे इस दुखद मामले में पीड़ित परिवार का संबल बनें। राज्य और देश में चर्चित भरत तिवारी कांड में न्याय को प्राथमिकता देते हुए चिराग पासवान ने बिलौटी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण न्याय का भरोसा दिलाया।
Yamini Ranjan Mishra : मेरे आग्रह को स्वीकार कर उन्होंने मेरा भी मान बढ़ाया
पीड़ित परिवार से मिलकर लौटने के बाद खबरे आपकी टीम से एक विशेष बातचीत में यामिनी मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान ने परिजनों के साथ जिस आत्मीयता और संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह मानवता की एक उत्कृष्ट मिसाल है। उन्होंने कहा कि भारत प्रेम और सद्भाव का देश है और चिराग पासवान एक ऐसे नेता हैं जो लोगों से महज औपचारिकता नहीं, बल्कि हृदय से जुड़ते हैं। मेरे आग्रह को स्वीकार कर उन्होंने मेरा भी मान बढ़ाया है। बता दें की जिस प्रकार मोदीजी के हनुमान से चिराग पासवान चर्चा में रहते है, ठीक उसी प्रकार चिराग पासवान के हनुमान के रूप में यामिनी रंजन मिश्रा चर्चित है।
यामिनी रंजन मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चिराग पासवान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के दायरे में रहकर इस मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यामिनी मिश्रा ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और इसमें जिन भी अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि संबंधित डीएसपी, जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली है, उनकी पदोन्नति निरस्त होने की संभावना है और उनके साथ-साथ संबंधित एसडीएम के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यामिनी मिश्रा ने एक बार फिर दोहराया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सदैव शोषितों और पीड़ितों के साथ चट्टान की तरह खड़ी रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी न्याय की इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और स्वर्गीय भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दोषियों को उनके कृत्यों के लिए कानून के कटघरे में खड़ा करेगी।




