HomeNewsगैस रिसाव से लगी आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

गैस रिसाव से लगी आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट

Balihari Bhojpur – गैस रिसाव से घर में आग लगने से बच्ची की मौत, मां और भाई झुलसे

गंभीर रुप से झुलसा भाई ईलाज के लिए पटना रेफर

Balihari Bhojpur आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव में सोमवार की शाम गैस रिसाव करने से आग लग गयी। इसमें पांच साल की एक ही बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां और भाई बुरी तरह झुलस गये। इस घटना में घर के कुछ सामान भी जल गये। मृत बच्ची बलिहारी निवासी सूर्य प्रकाश सिंह की पुत्री अनु कुमारी है। इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। झुलसने वालों में उसकी मां प्रियंका देवी और बड़ा भाई अंकुश कुमार उर्फ खेसारी है। अंकुश कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के बाद सदर पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

चरपोखरी थाना के बलिहारी गांव की सोमवार की शाम की घटना

इलाज के आरा लाये जाने के दौरान बच्ची ने रास्ते में तोड़ा दम

बताया जाता है कि बलिहारी गांव (Balihari Bhojpur) में प्रियंका देवी सोमवार की शाम गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। तभी गैस रिसाव के कारण आग लग गयी और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। उसकी चपेट में आने से प्रियंका देवी, उनकी बेटी अनु कुमारी और पुत्र अंकुश बुरी तरह झुलस गये। इलाज के आरा लाये जाने के दौरान बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम नगर थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में करवाया। इस हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

Mirganj Ara – आरा में हथियारबंद बदमाशो ने युवक को मारी गोली

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular