HomeNewsमतगणना को ले भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

मतगणना को ले भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

counting of votes – आम नागरिकों के लिए भोजपुर जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

10 नबम्बर को आम नागरिकों के लिए प्रातः 6 बजे से बंद कर दिया जाएगा मुख्य पथ

आरा के बाजार समिति परिसर में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

counting of votes आरा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2020 का मतगणना कार्य भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो 192-संदेश, 193-बड़हरा, 194-आरा, 195-अगिआंव (अजा), 196-तरारी, 197-जगदीशपुर एवं 198- शाहपुर का अगामी 10 नवम्बर 2020 को बाजार समिति, आरा के परिसर में प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना तिथि के दिन यातायात व्यवस्था को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया गया है।

jay kumar

धोबीघटवा से ओवरब्रिज तथा चंदवा मोड़ से ओवरब्रिज तक मुख्य पथ रहेगा बंद

धोबीघटवा मोड़ से बाजार समिति होते हुए ओवरब्रिज तक तथा चंदवा मोड़ से ओवरब्रिज तक मुख्य पथ आम नागरिकों के लिए 10 नबम्बर को प्रातः 6 बजे से बंद कर दिया जाएगा, जो मतगणना की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान वाहनों के आवागमन हेतु निम्न व्यवस्था रहेगी :-

(1) 10 नबम्बर 2020 को मतगणना की समाप्ति तक धोबीघटवा मोड़ से बाजार समिति होते हुए फ्लाई ओवर, कतिरा मोड़ से पुलिस लाइन की ट्रैफिक व्यवस्था वन-वे रहेगी।

(2) जीरो माईल की तरफ से आने वाले वाहन बिहारी मिल रोड होते हुए सीधे रेलवे पूर्वी गुमटी होकर परिचालित होगा।

(2) पूर्वी गुमटी से बक्सर की तरफ जाने वाले वाहनों का आवागमन कतिरा मोड़.

(3) मतगणना कार्य से जुड़े अन्य सभी वाहनों को पूर्वी गुमटी से धोबीघटवा होते हुए

पकड़ी चौक एवं चंदवा मोड़ होते हुए होगा।

बाजार समिति के गेट तक आना होगा तथा वाहनों से यात्री को उतार कर उसका पार्किंग मिशन स्कुल कैंपस में होगा।

(4) कतिरा मोड़ से पुलिस लाइन जाने की अनुमति किसी प्रकार के दोपहिया या चारपहिया वाहनों की नहीं होगी।

(5) सभी मतगणना अभिकर्ता, निर्वाचन अभिकर्ता प्रभारी गुमटी, धोबी घटवा होते हुए बाजार समिति आयेंगे एवं ड्रॉप कर वाहन चिन्हित पार्किंग स्थल मिशन स्कुल के प्रांगण में लगवायेंगे। यह व्यवस्था मतगणना की प्रकिया पूर्ण होने तक लागू रहेगी।

(6) चूंकि मतगणना केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है। ऐसी स्थिति में घोबीघटवा मोड़ से फ्लाईओवर तक किसी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। केवल पैदल यात्री का आवागमन ही मान्य होगा।

(7) सभी प्रकार के वाहनों के पार्किंग मिशन स्कुल, आरा के प्रांगण में की जाएगी।

counting of votes – मतगणना केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी अनुमति
आरा। मतगणना केन्द्र पर किसी भी प्रकार के मोबाईल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।मतगणना केन्द्र पर संबंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा दिये गये फोटो पहचान-पत्र के बिना प्रवेश वर्जित रहेगा।

Ara court – गवाही नहीं देने पर कोर्ट हुआ नाराज, थानाध्यक्ष सहित दो दारोगा को कस्टडी में लेने का आदेश

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular