HomeNewsगांगी हत्याकांड:गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर रोड रहा जाम

गांगी हत्याकांड:गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर रोड रहा जाम

Gangi murder case – गांगी के पास आरा-बड़हरा और आरा-सिन्हा रोड दो घंटे रहा जाम

गांगी गोलंबर पर शुक्रवार की दोपहर की गयी थी युवक की हत्या

Gangi murder case आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज गांगी गोलंबर पर शुक्रवार को गोली मार युवक धंजय राम की हत्या के बाद शनिवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साये लोग शनिवार की सुबह शव के साथ सड़क पर उतर गये और जमकर हंगामा किया। इस दौरान टायर जला कर गांगी के पास आरा-सिन्हा बड़हरा और आरा-बड़हरा रोड जाम कर दिया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी। रोड जाम कर रहे लोग Gangi murder case अपराधियों को गिरफ्तार करने और मृत युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।

शव के साथ सड़क पर उतरे गुस्साये लोगों ने टायर जला जताया विरोध

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे ही लोग शव के साथ सड़क पर आ गये और हंगामा करने लगे। इस दौरान गांगी से होकर जाने वाली सड़कों को जाम कर दिया गया। टायर जलाकर नारेबाजी भी की जाने लगी। इससे बड़हरा और सिन्हा जाने वाली सड़क पर वाहनों की कतार लग गयी। सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, दारोगा रहमतउल्लाह और रितेश दूबे पुलिस के साथ पहुंचे। उसके बाद लोगों को समझाने का प्रयास किया जाने लगा। लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे।

एसडीपीओ और टाउन थाना इंचार्ज के आश्वासन पर शांत हुये लोग

बाद में सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत भी पहुंचे और समझा कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। उन्होंने Gangi murder case आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। 

Ara court – गवाही नहीं देने पर कोर्ट हुआ नाराज, थानाध्यक्ष सहित दो दारोगा को कस्टडी में लेने का आदेश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular