HomeNewsधंजय हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

धंजय हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Dhanjay murder case – हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, पुलिस के समक्ष गंभीर चुनौती

Dhanjay murder case आरा शहर के गौसगंज निवासी धंजय राम की हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। मृत धंजय राम के पिता कामाख्या नारायण राम के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी में हत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। लेकिन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराये जाने और हत्या के कारणों का उल्लेख नहीं किये जाने से पुलिस के समक्ष गंभीर चुनौती खड़ी हो गयी है। इधर, करीब 24 घंटे बाद भी इस मामले में पुलिस का हाथ खाली है।

दिनदहाडे़ ताबड़तोड़ गोली चला भून दिया गया था धंजय राम

Dhanjay murder case आरा शहर के गांगी गोलंबर पर शुक्रवार की दोपहर गौसगंज निवासी धंजय राम को गोलियों से भून दिया गया था। उसे नजदीक से दर्जन भर गोलियां मारी गयी थी। उसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। फायरिंग में एक अॉटो चालक को भी गोली लग गयी थी। दो गुटों के बीच अदावत में युवक को गोली मारे जाने की बात कही जा रही है। बीते जून माह में मिथुन पासवान की हत्या से भी जोड़ कर इसे देखा जा रहा है। पुलिस भी यही मान कर चल रही है। हालांकि युवक के परिजन घटना का कारण के बारे में कुछ भी नहीं बता रहे हैं। 

Ara court – गवाही नहीं देने पर कोर्ट हुआ नाराज, थानाध्यक्ष सहित दो दारोगा को कस्टडी में लेने का आदेश

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular