HomeNewsदो बाइक की सीधी भिड़ंत में चचेरे भाई समेत तीन जख्मी

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में चचेरे भाई समेत तीन जख्मी

आरा। आरा -बक्सर मार्ग पर भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली (Bampali) गांव के समीप बुधवार की सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत में चचेरे भाई सहित तीन जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

jay kumar

Bampali – उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप बुधवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार जखमियों में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुवानी गांव निवासी सोहन गोंड़ का पुत्र शत्रुघ्न कुमार, शाहपुर थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी भरत पासवान का पुत्र सोनू पासवान एवं उसी थाना क्षेत्र के कनैली गांव निवासी दीनानाथ गोंड़ के पुत्र उदय शंकर गोंड़ हैं। इसमें उदय शंकर गोंड़ एवं शत्रुध्न कुमार चचेरे भाई है।

सभी जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

बताया जाता है कि सोनू पासवान अपने दोस्त शत्रुघ्न कुमार एवं उदय शंकर गोंड़ के साथ अपनी बहन के लिए लड़का देखने बाइक से आरा आ रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से बामपाली (Bampali) गांव के समीप सीधी भिड़ंत हो गई।जिससे तीनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गये। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के लिए दो माह के भीतर रिटायरमेंट की घोषणा,आखिर खबर सही साबित हुई

अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबीनार में मशहूर कथक नर्तक गुरु बक्शी विकास (Bakshi vikash) ने आठ रसों पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत किया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular