HomeNewsबिहारभोजपुर में ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति की मौत

भोजपुर में ट्रेन से कटकर अधेड़ व्यक्ति की मौत

Banahi Railway Station: बनाही रेलवे स्टेशन से पूरब डाउन रेल ट्रैक पर घटी घटना

jay kumar
  • जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए शव आरा सदर अस्पताल भेजा
  • यूडी केस दर्ज कर रेल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी

Bihar/Ara/Bihiya: दानापुर रेलमंडल के बनाही रेलवे स्टेशन (Banahi Railway Station) से पूरब डाउन रेल ट्रैक पर रेल पोल संख्या 619/9 के समीप रविवार की सुबह में ट्रेन से कटकर लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है।

घटना किस प्रकार हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। मामले को लेकर रेल थाने में एक यूडी केस दर्ज किया गया है।रेल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी हुई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular