Homeराजनीतराजद के इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार सहित कई शीर्ष नेता शामिल...

राजद के इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार सहित कई शीर्ष नेता शामिल हुए

RJD Iftar party/Bihar: राजद की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जाप संरक्षक पप्पू यादव पहुंचे।

jay kumar

इफ्तार पार्टी में पहुंचे अतिथियों का स्वागत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी ने किया। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को टोपी पहना कर स्वागत किया। वहीं, चिराग के साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने काफी देर तक बातचीत की है।

मुख्यमंत्री के साथ तेजस्वी यादव सहित अन्य कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रोजेदारों के साथ इफ्तार किया। RJD Iftar party इफ्तार के लिए चना की घुघनी, बैगनी, कचड़ी, पियाजू, रूह अफजा की शरबत, खजूर, क्रीम चॉप, इम्रिती के अलावा फल में अंगूर, सेव, पपीता, तरबूज आदि का इंतजाम सहित रोजेदारों के लिए यहां अच्छी व्यवस्था दिखी ।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular