HomeNewsसड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, बैग एवं लैपटॉप गायब

सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत, बैग एवं लैपटॉप गायब

Nonar Road Accident: तरारी थाना क्षेत्र के नोनार पुल के समीप मंगलवार की दोपहर घटी घटना

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के नोनार पुल के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क हादसे में एक बक्सर निवासी बैंक कर्मी की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव निवासी भोला प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र विजय कुमार है। वह वर्तमान में उसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड नंबर-1 स्थित रेलवे फाटक के पास अपना मकान बनाकर करीब 10 वर्षों से रहता था एवं वर्तमान में वह 11 महीनों से पीरो स्थित बंधन बैंक में आरओ के पद पर कार्यरत था।

Nonar Road Accident: मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की जताई आशंका

इधर, मृतक विजय कुमार के पिता भोला प्रसाद ने बताया कि बंधन बैंक में आरओ के पद पर कार्यरत था और पैसा कलेक्शन का काम करता था। आज दोपहर वह तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां गांव से पैसा कलेक्शन कर वापस पीरो बंधन बैंक लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। लेकिन जहां उनका शव मिला है। वहां से कुछ दूरी पर उसकी बाइक एवं चाबी मिली है।उसके पास रहे बैग एवं लैपटॉप गायब है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे के बैग में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस एवं कुछ नगद रुपए थे जो नहीं है। जिसको लेकर मृतक के पिता भोला प्रसाद ने पैसे छिनने को लेकर उसकी हत्या कर उसके शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है।

वही पुलिस द्वारा बनाये गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत धक्का लगने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर था एवं मृतक के पिता आयुर्वेदिक दवाई कंपनी में एजेंट का काम करते हैं। मृतक की शादी वर्ष 2020 में 13 दिसंबर को बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में हुई थी। मृतक की पत्नी गर्भवती है। वह कुछ दिन बाद बाप बनने वाला था। मृतक के परिवार में मां राधिका देवी, पत्नी प्रीति देवी, तीन भाई एवं दो बहन है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular