HomeNewsबिहारट्रेन की चपेट में आने से स्नातक के छात्र की मौत, घर...

ट्रेन की चपेट में आने से स्नातक के छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम

Bankat- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Bankat आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से स्नातक के छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट (Bankat)गांव निवासी शिव कुमार सिंह का 25 वर्षीय पुत्र दिवेन्द्र प्रताप सिंह है। वह बीएससी फाइनल का छात्र था।

jay kumar

आरा एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच शनिवार की सुबह घटी घटना

मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सुबह गांव के ही लड़कों के साथ घूमने जा रहा था। उसी दरमियान जब वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां पूनम देवी एवं छोटा भाई विश्वजीत प्रताप सिंह है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

शहीद दारोगा मिथिलेश की याद में पिरौंटा के नागोपुर मोड़ पर बना स्मृति द्वार

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular