Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर: शौच करने जा रहे अधेड़ की कुएं में डूबने से मौत

शाहपुर: शौच करने जा रहे अधेड़ की कुएं में डूबने से मौत

Jagdish Rawani - Barisavan: भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव स्थित चक्की पर के समीप बुधवार को शौच करने जा रहे एक अधेड़ की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

Jagdish Rawani – Barisavan: भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव स्थित चक्की पर के समीप बुधवार को शौच करने जा रहे एक अधेड़ की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स: Jagdish Rawani – Barisavan
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव स्थित चक्की पर के समीप मंगलवार की रात घटी घटना

आरा/शाहपुर: भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव स्थित चक्की पर के समीप बुधवार को शौच करने जा रहे एक अधेड़ की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव वार्ड नंबर-12 निवासी स्व.हृदयानंद राम के 56 वर्षीय पुत्र जगदीश रवानी है। वह पेशे से मजदूर थे। वह हैदराबाद स्थित फैक्ट्री में काम करते थे।

इधर, मृतक के भाई कमलेश ने बताया कि पैर टूट जाने के कारण वह चार साल पहले हैदराबाद से वापस गांव आ गये थे और वह यही पर रहकर काम करते थे। मंगलवार की रात खाना खाकर सब सोने चले गए थे। उनके घर से कुछ दूरी पर ही कुआं है। रात में वह शौच करने के लिए बधार की ओर जा रहे थे।

घनघोर कोहरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा और वह कुएं में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जब परिजन जगे, तो उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा, तो वह उसी में मृत अवस्था के पड़े थे। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें कुएं से बाहर निकला गया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular