HomeNewsबिहारअनंत सिंह पर जानलेवा हमला, मोकामा में तनाव

अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, मोकामा में तनाव

Anant Singh Attack: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है।

Anant Singh Attack: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Anant Singh Attack
  • सोनू-मोनू गैंग पर फायरिंग करने का आरोप
  • हमले के बाद पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

Anant Singh Attack मोकामा: पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है। हालांकि, इस दौरान मोकामा के पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। इसी को लेकर पूर्व विधायक अनत सिंह गांव पहुचे थे। फिलहाल गांव में भारी तनाव है।

बाढ़ डीएसपी राकेश कुमार के द्वारा आगे की कारवाई शुरू कर दि गई है। पुलिस ने मौके से तीन खोखा भी बरामद किया है। इस गोलीबारी में छोटे सरकार भी बाल बाल बच गए हैं। फिलहाल गांव में भारी तनाव है। यहां कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular