Thursday, April 25, 2024
No menu items!
HomeNewsसड़क हादसे के बाद बवाल: पुलिस पर रोडे़बाजी, दारोगा घायल

सड़क हादसे के बाद बवाल: पुलिस पर रोडे़बाजी, दारोगा घायल

Baruhi accident-सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव के पास शनिवार रात की घटना

रोडे़बाजी में सहार थाने की बोलेरो क्षतिग्रस्त, जान बचा कर भागी पुलिस

खबरे आपकी बिहार/आरा/सहार: Baruhi accident भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव के समीप शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक के जख्मी होने के बाद लोग भड़क उठे। cइस दौरान जमकर रोडे़बाजी की गयी। इसमें सहार थाने के दारोगा संजय सिंह जख्मी हो गये। उनका ईलाज सहार पीएचसी में कराया जा रहा है। रोडे़बाजी में थाने की बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। आक्रोशित लोग पुलिस पर घायल की मदद नहीं करने का आरोप लगा रहे थे। इससे काफी देर तक अफरातफरी मची रही। वहीं भीड़ के गुस्से को देख पुलिस खिसक गयी। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने पर मामला शांत हो सका। उसके बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया।

पुलिस पर सड़क हादसे में जख्मी की मदद नहीं करने से भड़के ग्रामीण

23
23

एसडीपीओ बोले-ग्रामीणों का आरोप गलत, खाली थी बोलेरो

बताया जा रहा है कि नोनउर गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद अपनी लुना बाइक से बरूही आ रहे थे। तभी बरुही गांव के समीप एक बालू लदे ट्रक ने उनको ठोकर मार दी। इसमें गया। इसमें वह जख्मी हो गये और सड़क पर गिर पड़े। ठीक उसी समय सहार थाने की गाड़ी जा रही थी। उसे ग्रामीणों ने रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस की गाड़ी नहीं रूकी। उससे लोग आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे। बाद में लोगों ने किसी तरह जख्मी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर के बाद सहार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसे देख लोग पूरी तरह भड़क गये ओर पुलिस पर रोडे़बाजी कर दी। इसमें दारोगा संजय सिंह जख्मी हो गये। थाने की बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इधर, पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने बताया कि पहली गाड़ी नाढी़ चेक पोस्ट पर फोर्स छोड़ने गई थी। उस गाड़ी पर कोई अफसर नहीं था। इस कारण चालक ने वह गाड़ी नहीं रोकी। मामले की छानबीन और पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप हाथ देते रहे लोग, चलती बनी पुलिस की गाड़ी
Baruhi accident सड़क हादसे के बाद हंगामा कर रहे ग्रामीण सहार पुलिस पर असंवेदनशील होने का आरोप लगा रहे थे। लोगों का कहना था कि जख्मी की मदद करने के लिये हाथ देते रहे। लेकिन पुलिस की गाड़ी नहीं रूकी। लोगों की मानें तो हाथ देकर पुलिस से जख्मी को अस्पताल पहुंचाने को कहा जा रहा था। लेकिन पुलिस की गाड़ी ना रूकी और ना ही जख्मी को ले जाया गया। ऐसे में जख्मी की भी जान भी जा सकती थी। हालांकि पुलिस अपनी ओर से भी सफाई दे रही है। बता दें कि एसपी ने योगदान करने के साथ ही पुलिस अफसरों से आम लोगों की मदद करने का आदेश दिया था। लेकिन पुलिस इसका पालन करती नहीं दिख रही है।

Baruhi Accident-Daroga Injured
Baruhi Accident-Daroga Injured

सात दिन में दूसरी बार पीट गयी भोजपुर पुलिस
भोजपुर पुलिस महज सात दिनों में दूसरी बार पीट गयी। इसी माह 10 अप्रैल को पवना में दो लोगों की हादसे में मौत के बाद भीड़ द्वारा पुलिस पर हमला किया गया था। आज सहार इलाके में पुलिस पर रोडे़बाजी की गयी। बता दें कि दस अप्रैल को नहर में ट्रैक्टर पलट जाने से चालक सहित दो युवकों की मौत हो गयी थी। तब पुलिस पर हमला कर दिया गया। उसमें टाउन थानेदार सहित आधा दर्जन पुलिस वाले जख्मी हो गये थे। सीओ की गाड़ी जला दी गयी। पुलिस की एक राइफल छीन ली गयी थी। खूब बवाल मचा था। उस दिन भी पुलिस पर आरोप लगा था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!