HomeNewsआरा में बाल सुधार गृह की ग्रिल की कुंडी तोड़ चार बंदी...

आरा में बाल सुधार गृह की ग्रिल की कुंडी तोड़ चार बंदी फरार

child improvement house in Ara टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा रिमांड होम की घटना

बंदियों के भागने की खबर से रिमांड होम में खलबली

खबरे आपकी बिहार/आरा: child improvement house in Ara आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित बाल सुधार गृह से फिर बंदी भाग निकले। इस बार रिमांड होम की ग्रिल की कुंडी तोड़ चार बंदी फरार हो गये। इनमें भोजपुर, बक्सर और रोहतास के बंदी शामिल हैं। चारों बंदी अलग-अलग मामलों में आरोपित हैं। घटना शुक्रवार की रात की बतायी जा रही है। शनिवार की सुबह बंदियों के भागने से रिमांड होम कर्मियों में खलबली मच गयी। काफी खोजबीन के बाद भी बंदियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। उसके बाद रिमांड होम के अधीक्षक द्वारा टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस पहुंची और अपने स्तर से मामले की छानबीन की।

बाल बंदी के भागने की घटना से रिमांड होम की सुरक्षा की खुली पोल

इधर, बाल बंदियों के भागने से रिमांड होम की सुरक्षा की एक बार फिर पोल खुल गयी है। हालांकि आरा रिमांड होम से बंदियों के भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। अभी महज पंद्रह रोज पहले भी एक बंदी भाग गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात सभी बंदी खाने के बाद सो गये थे। इस दौरान चार बंद दीवार में लगी ग्रिल की कुंडी तोड़ भाग गये। इनमें भोजपुर और रोहतास के एक-एक और दो बंदी बक्सर जिले के रहने वाले बताये जा रहे हैं। शनिवार की सुबह कर्मियों को बंदी भागने की भनक लगी, तो रिमांड होम कर्मियों के हाथ-पांव फुलने लगे। आनन-फानन में बंदी की खोज शुरू कर दी गयी। लेकिन कहीं पता नहीं चला।

पढ़े :- सरकारी आदेश का उल्लंघन पर नामजद प्राथमिकी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular