Saturday, January 24, 2026
No menu items!
HomeNewsआरा में बाल सुधार गृह के शौचालय का रोशनदान तोड़ बंदी फरार

आरा में बाल सुधार गृह के शौचालय का रोशनदान तोड़ बंदी फरार

Child prisoner – बाल बंदी के भागने की घटना से रिमांड होम की सुरक्षा की खुली पोल

आरा टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा स्थित रिमांड होम की घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर के धनुपरा स्थित बाल सुधार गृह से एक बंदी Child prisoner फरार हो गया। गुरुवार की रात शौचालय का रोशनदान तोड़ वह भाग निकला। फरार बाल बंदी बक्सर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह बंदी के भागने की सूचना से रिमांड होम प्रशासन सकते में आ गया। काफी खोजबीन के बाद भी बंदी का कोई सुराग नहीं मिला। इसे लेकर रिमांड होम प्रशासन द्वारा टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। इधर, Child prisoner बाल बंदी के भागने की खबर से रिमांड होम की सुरक्षा की पोल खुल गयी है। हालांकि आरा रिमांड होम से बंदियों के भागने की यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार बंदी भाग चुके हैं।

शुक्रवार की सुबह वार्ड खुलने के बाद बंदी भागने की लगी भनक

Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सभी बंदी खाने के बाद सो गये थे। इस दौरान वार्ड तीन में रहने वाला बंदी देर रात शौचालय का रोशनदान तोड़ भाग निकला। शुक्रवार की सुबह वार्ड खुलने पर कर्मियों को बंदी भागने की भनक लगी। उससे रिमांड होम के कर्मियों के हाथ-पांव फुलने लगे। आनन-फानन में बंदी की खोज शुरू कर दी गयी। लेकिन कहीं पता नहीं चला।

सोते रह गये गार्ड और कर्मी, रोशनदान तोड़ फरार हो गया बाल बंदी

shiv Ji

सुधार गृह में रहने वाले बाल बंदी रिमांड होम की सुरक्षा में तैनात गार्ड और कर्मियों पर भारी पड़ गये। गार्ड व कर्मी सोते रह गये और बंदी भाग निकला। इससे बाल सुधार गृह की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि रात में बंदी शौचालय जाता है। रोशनदान तोड़ता है और भाग जाता है। लेकिन गार्ड और किसी भी कर्मी को भनक तक नहीं लग पाती है। बता दें कि इससे पहले भी सुधार गृह से बंदी भाग चुके हैं। इतना ही नहीं सुधार गृह में मारपीट और अप्राकृतिक यौनाचार जैसी घटनायें भी हो चुकी हैं।

Child prisoner escapes from Dhanupara Ara
Child prisoner escapes from Dhanupara Ara

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular