HomeNewsबक्सर सेंट्रल जेल भेजे गए 13 सजायाफ्ता कैदी

बक्सर सेंट्रल जेल भेजे गए 13 सजायाफ्ता कैदी

खबरे आपकी बिहार/आरा: Ara Buxar Jail भोजपुर जिले के आरा मंडल कारा में बंद करीब 13 सजायाफ्ता कैदियों को गुरुवार की देर रात कड़ी सुरक्षा में बक्सर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया। जेल में विधि-व्यवस्था बनाए रखे जाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसकी जानकारी आरा मंडल कारा के अधीक्षक युसूफ रिजवान ने दी।

jay kumar

Ara Buxar Jail – आरा मंडल कारा के अधीक्षक युसूफ रिजवान ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि सजावार बंदियों में रामदेव सिंह उर्फ झूलन सिंह, शिवचंद्र मिश्रा, विकास यादव उर्फ विकास कुमार, अशोक यादव, संटू यादव, राजनाथ यादव, रामजनम सिंह, मोहन यादव, अशोक पासवान, संजय सिंह, अजय सिंह, विजयमल सिंह, धूमराज सिंह उर्फ धूमराज सिंह यादव है। विदित हो कि 20 सितंबर 20 को आरा मंडल कारा से 31 सजायाफ्ता बंदियों को बक्सर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था।

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular