Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक...

भोजपुर में चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

बिहार/आरा: भोजपुर में चिकेन खाना एक युवक को भारी पड़ गया। चिकेन की हड्डी गले में अटक जाने से युवक की जान चली गयी। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के फूहां गांव की बिंद टोली की है। जानकारी के अनुसार मृत युवक सुदामा बिंद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है। वहीं अचानक युवक का मौत खबर आग की तरह गांव में फैल गयी। इधर, मौत को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है।

jay kumar

बताया जा रहा है कि फूहां गांव निवासी सुदामा बिंद होली की रात भोजन कर रहे थे। खाना में चिकेन और चावल बना था। खाने के दौरान अचानक उसको सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ होने लगी। इससे वह चीखने और चिल्लाने लगा। उसकी हालत देख परिजनों द्वारा आनन फानन में उसे बड़हरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । परिजनों का कहना है कि चिकेन की हड्डी श्वांशनली में फ्‌स जाने के कारण उसकी मौत हुई है।

पढ़े :- मंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी रिपोर्ट

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular