HomeNewsसाढू के यहां होली मनाकर घर लौट रहा था युवक,चलती बाइक से...

साढू के यहां होली मनाकर घर लौट रहा था युवक,चलती बाइक से गिरी पत्नी

Mufassil : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा एवं जगवलिया गांव के बीच मंगलवार की शाम घटी घटना

Mufassil बिहार/आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा एवं जगवलिया गांव के बीच मंगलवार की शाम सड़क हादसे Incident में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।जानकारी के अनुसार मृतका कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव निवासी मनोज कुमार साह की पत्नी प्रमिला देवी है।

चलती बाइक से गिरकर महिला की गई जान,अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

Incident इधर, मृतका के पति मनोज कुमार साह ने बताया कि आज दोपहर वह अपनी पत्नी को लेकर टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में अपने साढू के यहां होली घूमने आए थे। जब वह बाइक से पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच पिरौटा एवं जगवलिया गांव के बीच वह अचानक असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके स्थानीय लोग उन्हें सदर अस्पताल ले आये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर में मचा कोहराम

इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए। मृतका को एक पुत्र अभिषेक कुमार एवं एक पुत्री प्रियंका कुमारी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद में तथा के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Incident in ara

पढ़े :- सुशांत सिंह राजपूत का होली वीडियो शेयर कर फैंस ने किया याद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular