HomeNewsट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को रौंदा, एक की मौत

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को रौंदा, एक की मौत

Bhairav Tola चांदी थाना क्षेत्र के भैरव टोला गांव के पास बुधवार की सुबह की घटना

बिहार/आरा: भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के भैरव टोला Bhairav Tola के पास बुधवार की सुबह ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को रौंद दिया। इसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। जख्मी छात्र का इलाज स्थानीय पीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। मृत छात्र चांदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी बाल्मीकी प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र समीर कुमार है। जबकि जख्मी उसका दोस्त उसी गांव के जगनारायण साव का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया।

कोचिंग जा रहे दोनों छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचला

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मृत छात्र के परिजनों के अनुसार वह सुबह अपने दोस्त प्रिंस के साथ साइकिल से कोचिंग गया था। वापस लौटते समय भैरव टोला के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। इसमें दोनों जख्मी हो गये।

Bhairav Tola - sad woman
बेटे के वियोग में

आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान छात्र ने रास्ते में तोड़ा दम

दोनों को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया। वहां से गंभीर रूप से जख्मी छात्र को सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चांदी थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का  पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं हादसे के बाद छात्र के घर में कोहराम मच गया। छोटे बेटे के वियोग में कलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि मृत छात्र दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना मिलते हैं भाजपा के युवा नेता अंकित तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिले एवं उन्हें ढ़ाढंस बंधवाया

पढ़े :- सुशांत सिंह राजपूत का होली वीडियो शेयर कर फैंस ने किया याद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular