HomeNewsसुबह-सुबह आरा में हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली

सुबह-सुबह आरा में हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली

Ara टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले की वारदात

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, तफ्तीश में जुटी पुलिस

खबरे आपकी बिहार/आरा शहर में सुबह-सुबह गोली चल गयी। Youth shot in Ara टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले की वारदात, आरा टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर में लगी है, जो फंसी हुई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में लाज कराया जा रहा है। जख्मी युवक बिंद टोली निवासी चंद्रिका बिंद का 24 वर्षीय पुत्र दिलीप बिंद है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

इधर, जख्मी ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले कुछ युवकों के बीच आपस में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े से उसका कोई विवाद नहीं था। आज सुबह कटरा में मछली बेचने जा रहा था। इसी बीच उक्त युवक द्वारा उसे रास्ते में घेर कर गोली मार दी गई। इससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Youth shot in Ara
Youth shot in Ara

पढ़े :- मंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी रिपोर्ट

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular